Posts

होती जा रही है

धीरे धीरे से हमें तुम से मुहब्बत होती जा रही है, ख़ुशियों में हर पल अब बरकत होती जा रही है । सब कुछ भूलने लगे हैं, यहाँ तक कि ख़ुद को भी, जब से तुम से हमारी ये सोहबत होती जा रही है । चाहा और पा भी लिया तुम्हे, ग़ज़ब बात है ये, लग रहा है कि ख़ुदा की रहमत होती जा रही है । कोई ये माने या ना माने लेकिन तुम मेरे ही हो, हाथों की लकीरों में जैसे हरक़त होती जा रही है । नामुमकिन है अब एक पल भी तुम बिना, ‘अख़्तर’ ज़िन्दगी जैसे की तुम्हारी आदत होती जा रही है ।

मैं नारी हूँ

मैं नारी हूँ मैं शिवी,मैं रति,मैं दूर्गा महाकाली हूँ मैं वाणी-वाग्देवी,सृष्टा की सहगामिनी हूँ महामाया मैं,मैं सावित्री मैं कल्याणी हूँ मैं अन्नपूर्णा,मैं कात्यायनी मैं भवानी हूँ हाँ मैं नारी हूँ असूरों की संहारिणी देवाधिदेवों की जननी, रक्षादायिनी हूँ मैं मैं नीर,मैं अगन,मैं मदमाती पवन हूँ मैं धरित्री,मैं ही अनंत शुन्याकाश हूँ मैं श्रद्धा,मैं कामना,मैं ही पीयूष हूँ रचनाकार की अनुपम कृति मैं,मैं जग जननी हूँ हाँ नारी हूँ मैं पंचभूत तत्व-निरुपा प्रकृति की अनुपम उपमा हूँ मैं मैं प्रीत की प्रतिरुपिणी करुणा की प्रतिच्छाया मैं हर्ष निनादिनी भी मैं हूँ मैं ही कण-कण व्यापिनी हूँ दिवस की उजियारी सविता तारकभरी रजनी हूँ मैं कलकल नाद करती सरिता मादक मदभरी मदिरा हूँ हाँ नारी हूँ मैं सार तत्व रसधारिणी मदमस्त ,मनमोहक महक हूँ मैं मनु की श्रद्धा मैं हूँ मैं ही मनु-मानस इड़ा सम्मोहिता स्वर्णमृग की सीता मैं,मैं ही सतीत्व की प्रतिका हूँ मैं सृष्टि संचलिका मैं सहगामिनी हूँ मैं लास्या नर्तकी मैं ही संहारिका हूँ हाँ मैं नारी हूँ जग से जीती पर अपनों से हारी हूँ मैं ।

Want To Shoot Video With Your Camera??

Image
Introducing… the ultimate guide to unlocking the hidden power of your DSLR so you can start shooting high quality video in the next few days: Click Here

Arts & Entertainment Piano For All

Image
Hello Everyone Learn Piano And Keyboards - One Of The Top Piano Methods. Good Conversion Rate And Very Low Refund Rate (5% Average) Because Of Amazing Verifiable Testimonials. Great Affiliate Resource Site. We Try Our Best To Look After Our Affiliates. Buy Now  Click Here